जबलपुर में भी उठी आवाज, भिखारी मुक्त हो शहर, श्री गुरु नानक यात्रा समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा ने कलेक्टर दीपक सक्सेना को यह ज्ञापन सौंपा और निवेदन किया।
जबलपुर में भी उठी मांग, भिखारी मुक्त हो शहर

JABALPUR NEWS : इंदौर के बाद अब जबलपुर में भी शहर को भिखारी मुक्त करने की आवाज उठने लगी है, श्री गुरु नानक यात्रा समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले में भीख मांगने वालों पर रोक लगाने की मांग की है।

जबलपुर में भी उठी मांग, भिखारी मुक्त हो जिला, श्री गुरु नानक यात्रा समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर से की मांग 

समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा ने कलेक्टर दीपक सक्सेना को यह ज्ञापन सौंपा और निवेदन किया कि किस तरह इंदौर में नये साल की शुरुआत से शहर को भिखारी मुक्त बनाने का प्रयास प्रशासन करने जा रहा है, उसी तरह जबलपुर में भी इस नियम को लागू किया जाए, ताकि शहर भिखारी मुक्त हो। गौरतलब है कि इंदौर प्रशासन ने 01 जनवरी से सड़क पर भीख मांगने वालों पर प्रतिबंध लगाया है। 

सबसे पहले समिति ने लिखा था तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र 

वर्ष 2018 में गुरु नानक यात्रा समिति ने ही सबसे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर मांग की थी कि पूरे प्रदेश में भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाए और प्रदेश के बड़े शहरों सहित छोटे शहरों को भी भिखारी मुक्त किया जाए, पत्र में यह भी मांग की गई थी कि सरकार इस अभियान की शुरुआत इंदौर से करें और धीरे धीरे प्रदेश के सभी जिलों में इसे लागू करें। फिलहाल समिति के सदस्यों को जबलपुर कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि उनके इस प्रस्ताव पर जिला प्रशासन जरूर कार्रवाई करेगा। 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews