फरार कोरोना पॉजिटिव आरोपी पर DGP ने घोषित किया 50 हजार का इनाम, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

फरार कोरोना पॉजिटिव आरोपी पर DGP ने घोषित किया 50 हजार का इनाम, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

जबलपुर/संदीप कुमार

कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज जावेद खान के जबलपुर से भागने के बाद डीजीपी विवेक जौहरी (DGP Vivek johri) ने जावेद खान (javed khan) पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है, साथ ही ड्यूटी में कोताह बरतने के लिये चार पुलिसकर्मियों को निलंबित (suspend) भी किया गया है। बता दें कि जावेद खान इंदौर (indore) में पुलिस पर हमला करने का आरोपी है जिसे एनएसए (NSA) सजा के तहत कलेक्टर इंदौर (collector) ने जबलपुर केंद्रीय जेल (jabalpur central jail) भेजा था।

जबलपुर आने के बाद इंदौर निवासी जावेद खान की कोरोना वायरस (corona virus) रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन (isolation)में भर्ती किया गया था। जावेद खान की निगरानी में गढ़ा थाना के चार पुलिस आरक्षक तैनात किए गए थे साथ ही थाना प्रभारी शफीक खान को निर्देशित किया गया था कि वह लगातार जावेद खान  पर नजर रखें। रविवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव जावेद खान अचानक ही मेडिकल कॉलेज से भाग गया। कोरोना पॉजिटिव मरीज के मेडिकल कॉलेज से भागने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने के बाद कलेक्टर (Collector) और एसपी (SP) तुरन्त मौके पर पहुँचे। जावेद खान के मेडिकल कॉलेज से भागने को एक बड़ी लापरवाही मानी लिहाजा एसपी को उन्होंने निर्देशित किया कि लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की जाए। एसपी अमित सिंह ने गढ़ा थाना प्रभारी शफीक खान सहित ड्यूटी पर लगे चार पुलिसकर्मियों को निलंबित (suspend) कर दिया है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच कलेक्टर भरत यादव ने गोरखपुर एसडीएम को सौंपी है। इसी के साथ डीजीपी (DGP) विवेक जौहरी ने जावेद खान पर 50 हजार रु का ईनाम घोषित किया है।

हम आपको बता दें कि जावेद खान की कोरोना वायरस पॉजिटिव रिपोर्ट आई है और उसे इलाज के लिए बीते कुछ दिनों से मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। बहरहाल पुलिस की टीम लगातार मेडिकल कॉलेज से फरार हुए जावेद खान की तलाश कर रही है। उसका जल्द से जल्द मिलना जरूरी है क्योंकि इस बीच वो जिस जिसके संपर्क में आएगा उसे कोरोना संक्रमित होने की आशंका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews