Jabalpur News: विवादों में घिरे सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर, वकील के साथ मारपीट का लगा आरोप

Jabalpur News: विवादों में घिरे सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर, वकील के साथ मारपीट का लगा आरोप

Jabalpur News : जबलपुर सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर सरबजीत सिंह का एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। दरअसल, उनपर आरोप है कि जिला अदालत परिसर में घुसकर उन्होंने एक वकील के साथ मारपीट की है। जिसके बाद वकीलों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। लिहाजा, वकील महेंद्र श्रीवास अपने साथियों के साथ ओमती थाने पहुंचे और सरबजीत सिंह मोखा और उनके बेटे सहित एक अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वकील की शिकायत दर्ज करने के बाद अब ओमती थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

वकील के साथ मारपीट का लगा आरोप

मामले को लेकर जिला अदालत में काम कर रहे वकील महेंद्र श्रीवास का कहना है कि सोमवार की दोपहर को जब वह अपनी सीट पर बैठकर काम कर रहे थे, उसी दौरान सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर सरबजीत सिंह मोखा अपने बेटे हरकरण सिंह और एक अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और उनका गला दबाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही, वकील का आरोप है कि सरबजीत सिंह के बेटे हरकरण सिंह ने अपनी कटार निकाल कर उन्हें मारने की कोशिश भी की।

[dgv_vimeo_video id=”852562556″]

जांच में जुटी पुलिस

महेंद्र श्रीवास का कहना है कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने नकली रेमडेशिविर सीविर मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसका वो बदला ले रहे हैं। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि सरबजीत सिंह मोखा का बेटा हरकरण सिंह उसे कई दिनों से धमकी भी दे रहा है कि वह समझौता कर लें पर जब बात नहीं बनी तो उन्होंने जिला अदालत परिसर में घुसकर मारपीट की। महेंद्र ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत अपने अध्यक्ष सचिव सहित ओमती थाना पुलिस में की है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews