अक्षम और वर्दी पर दाग लगाने वाले पुलिसकर्मी होंगे नौकरी से बाहर, लिस्ट हो रही तैयार

Disabled-policemen-will-be-out-of-the-job-ready-to-be-list

जबलपुर| कमलनाथ सरकार ने अब उन वर्दीधारियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जो कि वर्दी की इज्ज़त नही करते है और जिनकी वर्दी मे दाग लगे हुए है। पीएचक्यू के निर्देश पर जबलपुर जिले में भी वर्दी पर दाग लगाने वाले पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों की लिस्ट तैयारी की जा रही है जिसके लिए जबलपुर एसपी अमित सिंह ने एएसपी के नेतृत्व में एक टीम भी गठित की है जो कि दागधारी पुलिस कर्मचारी का काला चिट्ठा निकलेगी और एसपी के सौपेंगे। 

दरअसल, राज्य सरकार 20-50 के अनुपात को अपनाते हुए सभी विभाग की लिस्ट तैयारी कर रही है। इस लिस्ट में वो शामिल है जिनकी उम्र 50 साल की हो गई है य फिर उनकी नोकरी 20 साल की हो गई है। ऐसे पुलिस कर्मचारी-अधिकारी की सेवा पुस्तिका, अनुशासन हीनता,अपराधियो से साठगांठ, शारीरिक क्षमता देखी जा रही है। जबलपुर एसपी अमित सिंह की माने तो तीन दिन के भीतर ऐसे पुलिस कर्मचारी-अधिकारी की लिस्ट तैयार कर मूख्यालय भेजना है जिसकी लिस्टिंग तैयार करना शुरू कर दिया गया है। एसपी अमित सिंह ने ये भी कहा कि हम ऐसे व्यक्ति को भी देख रहे  है जो कि डिपार्टमेंट में बोझ बनते जा रहे है और जिनके खिलाफ वर्दी को गंदा करने का आरोप है।जिले स्तर में सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक कि लिस्ट बन रही है जबकि पुलिस मुख्यालय में डीएसपी से एडीजी स्तर तक के अधिकारियों को खोजा जा रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews