जबलपुर-महिलाओं ने पी शराब और फिर मचाया हंगामा, संभालने में पुलिस को भी छूटा पसीना

रात को पहले तो तीन में दो महिलाओं ने साथ में बैठकर शराब पी, और फिर जमकर हंगामा किया। स्थानीय ग्रामीणों ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह उल्टा गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी
JABALPUR NEWS

Drunk women create ruckus in Jabalpur

जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर कटंगी क्षेत्र में कुछ महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। ये सभी महिलाएं कबाड़ का काम करती है, जो कि शहर के बाबा टोला की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं कुछ दिनों से कटंगी में घूम-घूमकर कचरा इकट्ठा करती थी, और रात को फिर बस स्टैंड में ही सो जाया करती थी।

साथ में बैठक पी शराब फिर किया हंगामा 

रात को पहले तो तीन में दो महिलाओं ने साथ में बैठकर शराब पी और फिर जमकर हंगामा किया। स्थानीय ग्रामीणों ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह उल्टा गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। तीनों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दी गई।

करने लगी अजीबोगरीब हरकतें 

जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं कबाड़ का काम करती हैं। बाबाटोला की रहने वाली यह महिलाओं कुछ दिनों से कटंगी में घूम रही थी। बताया जा रहा है कि तीन में से दो महिलाओं ने पहले तो रास्ते पर रूककर खूब शराब पी। इसके बाद जमीन पर लोटकर अजीब-अजीब हरकतें करने लगीं। कुछ महिलाएं उन्हें उठाने के लिए आईं, लेकिन इतना ज्यादा नशा किया हुआ था कि उन्हें भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर भी उनकी हरकतें बंद नहीं हुई।

कचरा बीनने का करती है काम 

महिलाओं के साथ में मौजूद चांदनी नाम की युवती ने बताया कि कचरा बीनने का काम करती है। इसलिए कटंगी आ गए थे। यहां पर दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी और फिर एक-दूसरे से विवाद करने लगी। ये नशे में इस कदर धुत थी कि किसी की बात सुनने को तैयार नहीं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews