जबलपुर में शराबी ने बुजुर्ग महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जबलपुर में शराबी ने बुजुर्ग महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की। वहीं जब बुजुर्ग महिला को बचाने के लिए कुछ लोग आए तो उनके साथ भी हाथापाई की। महिला को मारते हुए जब स्थानीय लोगों ने देखा तो उस व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्थानीय लोग बुजुर्ग महिला को लेकर धनवंतरी नगर पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। बता दें आरोपी का नाम गोपाल पटेल बताया जा रहा है जोकि आदतन अपराधी है। इससे पहले भी उसके खिलाफ कई मर्तबा मारपीट की शिकायत दर्ज हो चुकी है। वहीं चौकी प्रभारी का कहना है कि बुजुर्ग महिला की शिकायत पर आरोपी गोपाल पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला पर लाठी से ताबड़तोड़ किया हमला

जानकारी के मुताबिक आरोपी गोपाल पटेल शराब के नशे में धुत होकर महिला के साथ गाली गलौज कर रहा था। वहीं बुजुर्ग महिला ने जब मना किया तो उसने लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।

[dgv_vimeo_video id=”911600520″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews