
Jabalpur News : जबलपुर आबकारी विभाग ने नशे में धुत होकर कार में घूम रहे 4 लड़कों को चाकू लहराते हुए पकड़ा है। जिसके बाद विभाग ने उन्हें गढ़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब युवकों के खिलाफ नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने और अवैध हथियार रखने की कार्रवाई की है। फिलहाल, पुलिस अब चारों युवकों से पूछताछ कर रही है।
युवकों से की पूछताछ
दरअसल, न्यू ईयर को लेकर जबलपुर आबकारी विभाग लगातार रेस्टारेंट और होटल में अवैध शराब को लेकर जांच कर रही है। आबकारी टीम जब वापस कार्रवाई कर शहर लौट रही थी, तभी मेडिकल के पास 1 कार में चार लड़के दिखे। कार चल रही थी, एक युवक गेट पर खड़ा होकर चाकू हवा में लहरा रहा था। कार देखते ही आबकारी विभाग ने उसका पीछा किया और फिर युवकों से पूछताछ की। साथ ही गढ़ा थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। इस दौरान आबकारी टीम ने जमकर पिटाई भी की।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

