मध्यप्रदेश का सबसे आधुनिक एयरपोर्ट बनेगा डुमना हवाई अड्डा

मध्यप्रदेश का सबसे आधुनिक एयरपोर्ट बनेगा डुमना हवाई अड्डा

संदीप कुमार/जबलपुर। आने वाले दिनों में जबलपुर का डुमना एयरपोर्ट मध्य प्रदेश का सबसे आधुनिक एयरपोर्ट होगा इसके लिए किये जा रहे विकास के कार्यों में तेजी लायी जा रही है। शुक्रवार को जबलपुर में एयरपोर्ट एड्वायासरी कमेटी के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गयी जहां सांसद राकेश सिंह अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे। यहां एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारियों ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण की जानकारी दी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जबलपुर सांसद राकेश सिंह को अधिकारियों ने बताया की जबलपुर एयरपोर्ट में नया एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल टावर बनाया जा रहा है जिसमें अत्याधुनिक सिस्टम लगाए जायेंगे। इसके साथ ही नया टर्मिनल और रनवे की लम्बाई बढ़ा दी गयी है जिससे बड़े प्लेन आसानी से उतर सकेंगे और बड़ी एयरलाइन्स अपनी सेवायें दे सकेंगी। जबलपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण के लिए 422 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं और अब इसके आधुनिकरण का काम जून 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद राकेश सिंह ने बताया की नया एयरपोर्ट प्रदेश का सबसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews