निर्माणाधीन सीवर लाइन में पलटा डंपर, बड़ा हादसा टला, सीसीटीवी में कैद

निर्माणाधीन सीवर लाइन में पलटा डंपर, बड़ा हादसा टला, सीसीटीवी में कैद

जबलपुर, संदीप कुमार। बीते कई सालों से जबलपुर शहर में चल रहा सीवर लाइन का काम आज तक अधूरा ही है, लिहाजा इस अधूरे सीवर लाइन के काम से दुर्घटनाओं में इजाफा भी लगातार हो रहा है। रविवार की शाम सीवर लाइन के काम में लगा एक डम्फर जमीन धंसकने से पलट गया।

डंपर पलटा, सीसीटीवी में हुआ कैद
जबलपुर शहर के मदन महल में बीते कई माह से सीवर लाइन का काम चल रहा है इस दौरान अधूरे सीवर लाइन काम के चलते बड़ी दुर्घटनाएं में एक और तस्वीर सामने आई है, जहां पर की सीवर लाइन के काम में लगा डम्फर जमीन धसकने के कारण पलट गया। डंपर पलटने की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह से डंपर जमीन धसकने के चलते धीरे-धीरे पलट गया, अच्छी बात यह है कि डंपर चालक इस घटना में बाल-बाल बच गया।

मदन महल में 2020 से चल रहा है सीवर लाइन का काम
सीवर लाइन के अधूरे प्रोजेक्ट से इन दोनों पूरा शहर परेशान हैं, शहर के मदन महल इलाके में भी 2020 से सीवर लाइन का काम चल रहा है। इस दौरान कई लोग सीवर लाइन में गिरते गिरते बचे हैं जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से शिकायत भी की, पर अधूरे काम को देखने के लिए किसी भी अधिकारी ने जहमत नहीं उठाई। यही कारण है कि अब सीवर लाइन के अधूरे काम से दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews