जबलपुर में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने की जबरन चंदा वसूली, ASP ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

ASP सूर्यकांत शर्मा ने थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए है। उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति किसी से भी जबरदस्ती चंदा नहीं वसूल कर सकता। पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठाएगी।
Arrest

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर से घटना सामने आई है। जब दुर्गा नवमी को लेकर दुर्गा प्रतिमा समिति के सदस्यों द्वारा राहगीरों और वाहन चालकों से जबरन चंदा वसूली की जा रही है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे यातायात बाधित हो रहा है। इसके साथ ही लोग भी परेशान हो रहे हैं। फिलहाल, वीडियो के आधार पर सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह दुर्गा समिति के सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

घमापुर थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला घमापुर थाना क्षेत्र का है। जब आज एक वीडियो सामने आया, जिसमें कि कुछ लड़के सड़क पर दौड़-दौड़कर जबरन चंदा मांग रहे है। चंदा ना देने वाले ऑटो चालकों से विवाद भी किया जा रहा है। वहीं, राहगीरों द्वारा इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। इससे लोगों में खासा आक्रोश भी है।

ASP ने दिय ये निर्देश

वहीं, ASP सूर्यकांत शर्मा ने थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए है। उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति किसी से भी जबरदस्ती चंदा नहीं वसूल कर सकता। पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठाएगी, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और आम जनता को परेशानी न हो।

[dgv_vimeo_video id=”1014005062″]

प्रशासन अलर्ट

दरअसल, बहुत ही जल्द नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वाला है। जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। घरों में साफ सफाई की जा रही हैं। वहीं, शहर के जगह जगह पंडाल बनाएं जा रहे हैं, जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि कोई सामाजिक तत्व द्वारा अराजकताना फैलाई जा सके।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews