ट्रैफिक पुलिस के लिए सिरदर्द बना ई चालान, गलत पते के चलते 28000 ई चालान लौटे वापस

ट्रैफिक पुलिस के लिए सिरदर्द बना ई चालान, गलत पते के चलते 28000 ई चालान लौटे वापस

संदीप कुमार।जबलपुर।

तहजीब और संस्कारों का शहर कहलाने वाले मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोग कितना लापरवाह हैं। इसकी बानगी देखने मिली यातायात पुलिस की कार्रवाई में। जिसमें पता चला की 28 हजार से ज्यादा लोग ऐसे है। जो गलत पते पर गाड़िया सालों से दौड़ा कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे है। इन लोगों के रजिस्ट्रेशन में वाहन स्वामी के नाम तो दर्ज हैं,लेकिन पते गलत हैं,जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर भेजे गए ई-चालान वापस आ गए है।

दरअसल पिछले 13 महीने में आईटीएमएस यानी इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से ट्रैफिक पुलिस ने 1 लाख 76 हजार वाहनों के ई-चालान जनरेट किए है,जिसमें से एक लाख 9 हजार लोगों ने चालान जमा नहीं किए है,जबकि 28 हजार से अधिक लोग ऐसे है,जिनके पते गलत होने की वजह से भेजे गए चालान वापस आ गए है,अब ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहन मालिकों का पता लगाने उन नंबरों की गाड़ियों को मैनुअली ट्रेस करने में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों की माने तो शहर में लोगों ने बड़ी संख्या में डीलर या व्यक्ति से वाहन तो खरीद लिए, लेकिन उसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया कराया भी तो घर का पता गलत लिखवा दिया गया। इसलिए अब ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी गलत पता दर्ज करवाने वाले लोगों का पता लगाने परिवहन विभाग से पत्राचार कर उनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी कर रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews