
CG Strike News
Jabalpur News : जबलपुर में कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता अपनी मांग को लेकर काम बंद हड़ताल पर है। इस दौरान उन्होंने कविता का पाठ भी किया। बता दें कि सभी तीन दिनों से काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं होने के कारण आज सुबह से ही कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर हैं। जिसमें गंजबसौदा, रीवा, टीकमगढ़, पावरखेड़ा, बालाघाट, छिंदवाड़ा, समेत सभी कृषि महाविद्यालयों के कर्मचारियों द्वारा विश्वविद्यालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
जानें कर्मचारियों की मांग
दरअसल, केंद्रीय कर्मचारी प्रशासन से एरियर्स देने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि 1 जनवरी 2016 से 1 अप्रैल 2018 तक का एरियर्स दिया जाए लेकिन विश्वविद्यालय ने कर्मचारियों को यह राशि नहीं दी गई। हालांकि, कॉलेज के प्रोफेसरों को 7वां वेतनमान और एरियर्स दे दिया गया है। जिससे बाकि के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
ये लोग रहे मौजूद
वहीं, प्रदर्शन के दौरान महासचिव शैलू यादव, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश पटेल, वीरेंद्र पटेल, अजय एस डोंगरे, ओमप्रकाश लोधी, मंजरी शुक्ला, डॉ मनोज पाठक, बीजू मैथ्यू, सुरेंद्र अग्रवाल, अभिनव तिवारी, अरुण केवट, विशाल दुबे, एस सी बागदरें, राकेश बोरकर एवं समस्त मातृशक्ति एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

