
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में पदोन्नति की मांग को लेकर आज खमरिया फैक्ट्री के कर्मचारी संघ इंटक के सदस्यों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से पदोन्नति की मांग को लेकर इनके द्वारा मांग उठाई जा रही थी लेकिन जब प्रबंधन ने इनकी लगातार अनसुनी की, तो इन लोगों का सब्र का बांध आज फूट पड़ा और इन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारी संघ नेता आनंद शर्मा का कहना था कि लगभग 12 सौ कर्मचारी पदोन्नति से वंचित हुए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”797950144″]
न्यायालय में विचाराधीन
हालांकि, इस मामले को लेकर मात्र 3 लोगों द्वारा न्यायालय की शरण ली गई है लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन अब 12 सौ कर्मचारियों की पदोन्नति यह कहकर लगातार टाल रहा है कि यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि नियमानुसार, दो- तीन लोगों द्वारा न्यायालय की शरण लेने पर 12 सौ लोगों को पदोन्नति के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता है।
उग्र आंदोलन
दरअसल, इनकी महाप्रबंधक से मांग है कि अपनी जान को जोखिम में डाल फैक्ट्री के लिए समर्पित कर्मचारियों को पदोन्नति से वंचित ना किया जाए। वहीं, कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर प्रबंधन इनकी मांगों की लगातार अनसुनी करता है तो वे लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

