आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान में खिलौना उद्योगों की स्थापना अहम होगी : यशोधरा राजे

MP

जबलपुर, संदीप कुमार| मध्यप्रदेश की खेल युवा कल्याण और तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने आज जबलपुर (Jabalpur) में शासकीय आईटीआई का निरीक्षण किया और यहां सुविधाओं को बेहतर बनाने के दिशा निर्देश भी दिए।

मीडिया से बातचीत में यशोधरा राजे ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकारी आईटीआई के पास आज पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर है फिर भी प्राइवेट आईटीआई की तरफ बच्चों का रुझान ज्यादा है इसलिए उनकी कोशिश है कि सरकारी आईटीआई के स्तर को बेहतर बनाया जाए। इसके साथ ही यशोधरा राजे सिंधिया ने टॉय इंडस्ट्री को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

सिंधिया ने कहा कि उनका विभाग टॉय इंडस्ट्री को लेकर विदेशी तकनीक का अध्ययन कर रहा है। सिंधिया के मुताबिक आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान में खिलौना उद्योगों की स्थापना अहम होगी। इससे प्रदेश में बने अच्छी क्वालिटी के खिलौनों का ना सिर्फ निर्यात होगा बल्कि टॉय इंडस्ट्री में युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार भी मिलेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews