आज भी हुईं माफिया विरोधी कार्यवाही, कलेक्टर के निर्देश पर गोहलपुर में जमीदोज की गई बिल्डिंग

आज भी हुईं माफिया विरोधी कार्यवाही, कलेक्टर के निर्देश पर गोहलपुर में जमीदोज की गई बिल्डिंग

जबलपुर, संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) में आज भी जिला प्रशासन की माफिया विरोधी कार्यवाही जारी रही जबलपुर जिला प्रशासन (Jabalpur Administration) ने नगर निगम और पुलिस के साथ मिलकर गोहलपुर में 1500 वर्ग फिट में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल (Police Force) भी तैनात रही।

जारी है गुण्डे,बदमाशों और माफिया के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई
आज जबलपुर में जिला प्रशासन ने हाजी अब्दुल रज्जाक नाम के बदमाश का पंद्रह सौ वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज़ कर दिया।शहर के गोहलपुर इलाके में ये अवैध निर्माण जबलपुर मार्बल के नाम से बनाया गया था जिस पर मार्बल का एक शो रूम खुला हुआ था।

जेसीबी-बुलडोजर लेकर पहुँचा जिला प्रशासन
माफिया विरोधी कार्रवाई को लेकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर आज दोपहर एसडीएम-तहसीलदार सहित नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता टीम भारी पुलिस बल के साथ गोहलपुर पहुँची जहां उन्होंने बुलडोजर और जेसीबी से अवैध मार्बल शॉप को ध्वस्त कर दिया।

जारी है जुआ फड़बाज के भवन तोड़ने की कार्यवाही
दूसरी तरफ जबलपुर में जुंआ फड़ संचालक कांग्रेस नेता गज्जू सोनकर पर कार्यवाई लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। गज्जू उर्फ गजेन्द्र सोनकर ने शहर के भानतलैया इलाके में सरकारी जमीन पर आलीशान बंगला तान दिया था।अवैध रुप से बने इस बंगले में स्वीमिंग पूल से लेकर फाईव स्टार होटल जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद थीं… प्रशासन ने इस अवैध बंगले को तोड़ने की कार्यवाई आज पांचवें दिन भी जारी रखी।राज्य सरकार से मिले निर्देश पर जबलपुर कलेक्टर ने ऐसे तमाम अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्यवाई जारी रखने की बात की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews