VIDEO: पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी ने डाला वोट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लिया आशीर्वाद

ex-mp-jaishree-banerji-voting-in-jabalpur

जबलपुर| जबलपुर की पूर्व सांसद और भाजपा की कद्दावर नेता जय श्री बैनर्जी ने अस्वस्थ होने के बाद भी आज लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मत का प्रयोग किया है। 

पूर्व सांसद जय श्री बैनर्जी जैसे ही अपने परिवार के साथ वोट डालने मतदान केन्द्र पहुँची वहाँ पहले से ही लाइन में लगे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने पूर्व सांसद के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। व्हील चेयर में बैठकर साइंस कॉलेज स्थित मतदान केन्द्र पहुँची पूर्व सांसद जय श्री बैनर्जी ने वोट डाला है।जबकि इसी मतदान केंद्र से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह को ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews