एक्सपायरी डेट के सामान को अवैध रूप से बेचने के धंधे का पर्दाफाश,2 गिरफ्तार

एक्सपायरी डेट के सामान को अवैध रूप से बेचने के धंधे का पर्दाफाश,2 गिरफ्तार

जबलपुर/संदीप

जबलपुर में एक्सपायरी हुये सामान पर डिजीटल मशीन से नई डेट डालकर बाजार में बेचने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना माढ़ोताल को मुखबिर से सूचना मिली कि कसोधन नगर ग्रीन सिटी मे नामदेव के मकान मे कुछ लोग एक्सपायरी डेट के प्रोडक्ट मे अवैध रुप से डिजिटल मशीन से नई डेट डालकर बाजार मे सामान बेचकर अवैध रूप से लाभ कमा रहे है। सूचना प्राप्त होने पर  थाना प्रभारी माढ़ोताल रीना पांडे शर्मा के साथ एसडीएम ऋषभ पांडे ने मौके पर दबिश दी। मुखबिर द्वारा बतायी गयी बिल्डिंग में अंदर से ताला लगा हुआ था, लेकिन बाहर कुछ लोगो के अंदर काम करने की आहट आ रही थी, आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया गया। मकान के अंदर पुलिस को दो लडके मिले। मौके पर पहुँची पुलिस को बिल्डिंग में दो लड़के मिले जिनका नाम पता पूछने पर अपने  नाम आशू उर्फ बिट्टू ठाकुर पिता प्रकाश ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी पंजाब बैंक कालोनी तथा हिमांशु सोनी पिता द्वारिका सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी चुंगीनाका आईटीआई माढोताल बताया गया।

जांच में मिले एक्सपायरी डेट का सामान
मौके पर पहुँची टीम को प्रोडक्ट एक्सपायरी डेट की डिटाल साबुन पतांजलि कंपनी की साबुन हार्पिक बाथरुम क्लीनर, पेंटीन कंडीशनर शैम्पू, सनब्लाक क्रीम मल्टीपेन रिलीफ, हिट चूहा मार दवाई, हनी शहद आदि को रखी मिली उपरोक्त  सभी सामानो की एक्सपायरी डेट हो चुकी थी ।  ब आशु उर्फ बिट्टू एवं हिमांशु सोनी से पूछताछ की गई । दोनों ने बताया  कि यह मकान किसी नामदेव का है जिसे अनिल खत्री निवासी नेपियर टाउन चैथा पुल ने दो साल से किराया पर ले रखा था। अनिल खत्री बाहर से एक्सपायरी डेट का सामान लेकर आता है। अनिल खत्री के कहने पर एक्सपायरी डेट को थिनर से मिटाकर उसी मकान के अंदर कमरे मे लगी ड़िजिटल मशीन से नई डेट तथा रेट स्केन कर लिखने का काम किया जा रहा था। स्केनर के नीचे प्रोडक्ट को रखते है तो नई डेट तथा रेट लिख जाती है, अनिल खत्री प्रतिदिन के हिसाब से हम लोगो को 200 रुपये देता है।

अनिल खत्री और जितेंद्र का है ये पूरा कारोबार
अनिल खत्री के यहा जितेन्द्र वाधवानी निवासी कांचघर का अपना एक्सपायरी डेट का सामान लेकर आता है, जिसमें की अनिल खत्री के कहने पर नई डेट डालने का काम दोनो लड़के किया करते थे।जांच में अत्याधिक मात्रा में डेटॉल हैंडवॉश, हार्पिक बाथरूम क्लीनर, शू-पॉलिस, पेंटीन शैम्पू, कंडीशनर, एवं अन्य सामान तथा  चार नग डिजिटल मशीन मे प्रयोग किया जाने बाला कलर भरा हुआ है, एक डोमिनो कंपनी की डेट बदलने बाली डिजिटल मशीन जिसका टेबल नुमा चलायमान प्लेट फार्म है एवं डेट प्रिंट करने के लिये स्केनर जैसी मशीन लगी हुई मिली। आरोपी अनिल खत्री, जितेन्द्र वाधवानी तथा आशु उर्फ बिट्टू ठाकुर एवं हिमांशु सोनी के द्वारा उक्त एक्सपायरी डेट का सामान  जो कि मानव जीवन के लिये खतरनाक हो चुका है, उसे डिजिटल मशीन से उनकी एक्सपायरी डेट को बदलकर नई भविष्य की डेट डालकर छलपूर्वक कूटरचित तरीके से अवैध रुप से लाभ अर्जित करने के मकसद से अपायकर खाद्य पदार्थो को बेचा जाना एवं आम जनता की आवश्यक वस्तुओं को अवैध रुप से संग्रहण करके रखा जाना पाया गया जो मानव जीवन के लिये खतरनाक है।

सूचना पर पहुचे एसडीएम एवं फूड सेफ्टी अधिकारियों की उपस्थिति में एक्सपायरी डेट के सभी सामान एवं नई डेट डालने हेतु उपयोग मे लाये जाने वाले उपकरण आदि जप्त करते हुये चंडाल भाटा में जितेन्द्र वाधवानी के गोदाम मे दबिश,  जितेन्द्र बाधवानी उम्र 32 वर्ष निवासी कांचघर का अपने गोदाम में मिला तथा उक्त गोदाम मे भी एक्सपायरी डेट के प्रोडक्ट होना पाये गये जिन्हें भी जप्त किया गया। अनिल खत्री, जितेन्द्र वाधवानी तथा आशु उर्फ बिट्टू ठाकुर एवं हिमांशु सोनी के विरूद्ध धारा 420,465,273, भादवि तथा 3/7 ई सी एक्ट का अपराध पजीबद्ध कर जितेन्द्र वाधवानी  तथा आशु उर्फ बिट्टू ठाकुर एवं हिमांशु सोनी का प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तारी करते हुये अनिल खत्री की तलाश जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews