AI से बने विमान हादसों के फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एयरपोर्ट डायरेक्टर ने पुलिस में की शिकायत

Fake AI-generated plane crash videos Image

Fake AI-generated plane crash videos Image

AI यानि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (Artificial intelligence) ने तकनीक की इस दुनिया को बदल कर रख दिया है ए आई आज बहुत उपयोगी साबित हो रही है लेकिन इसके साथ ही इसक दुरुपयोग भी बढ़ रहा है, ताजा मामला जबलपुर का है जहाँ लोगों ने ऐसा कुछ देखा कि उनकी आँखें फटी रह गई सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उनमें हवाई जहाज दुर्घटना दिख रही है जिसे देखकर लोग चौंक गए और शंका से घिर गए

दरअसल हवाई जहाज क्रेश के वायरल वीडियो देखकर लोगों के मुंह से निकल रहा है कि हे भगवान, ये प्लेन तो एयरपोर्ट की जगह रेलवे स्टेशन पर उतर आया और ट्रेन से भी टकरा गया…क्या ये सच में हो गया है। वायरल वीडियो में युवक बाकायदा पूरी घटना को बता भी रहे है। धीरे-धीरे यह वीडियो जब जबलपुर एयरपोर्ट एथॉरिटी के पास पहुंचा तो उन्होंने ना  सिर्फ इस वीडियो का खंडन किया बल्कि एआई जनरेट वीडियो को लेकर जबलपुर पुलिस से भी वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। खमरिया थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। जबलपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने सभी से अपील की है कि सोशल मीडिया में लाइक,व्यू पाने के लिए इस तरह के वीडियो बिल्कुल ना बनाए, जिससे कि लोगो के बीच अफवाह फैले।

आपको बता दें सोशल मीडिया में वीडियो सामने आये जिसमें जबलपुर रेलवे स्टेशन दिखाया जा रहा है। ट्रैक पर इंजन खड़ा हुआ है, उसके बगल से एक बड़ा हवाईजहाज भी खड़ा हुआ है। वीडियो में दोनों को टकराना बताया जा रहा है। एक युवक बता रहा है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन में आज तक कभी ऐसा नहीं देखा गया था कि जहाज सीधे पटरियों पर लैंड होगा। सब लोग हैरान है, वही पायलट ने कहा था कि एमरजेंसी थी, इसलिए रेलवे स्टेशन में आकर रुक गया, अब यह आगे नहीं बढ़ सकता। ट्रेन भी नहीं चल सकती। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 14 सैकेंड का एक और वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। जिसमें युवक बता रहा है कि रेलवे स्टेशन में अदभुत घटना हो गई है। एक यात्री विमान ने लेडिंग करते हुए रेलवे ट्रैक पर आकर खड़ा हो गया है। पुलिस मौके पर है, और लोगों को दूर रखा जा रहा है। पायलट का कहना था कि तकनीकी खराबी के कारण हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच पाया और रेलवे स्टेशन पर लैंड करना पड़ा।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने लिया संज्ञान, लोगों से की ये अपील 

जबलपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को गंभीरता से लेते हुए अपील की है, कि व्यू-लाइक पाने के लिए इस तरह के वीडियो बनाकर इस्टाग्रांम या फिर अन्य बेबसाइड पर अपलोड बिल्कुल ना करे। उन्होंने बताया कि अशिक्षित लोगों के लिए यह वीडियो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होते है, झूठी खबरों को देखकर विचलित हो जाते है। इसके बाद यह लोग अपने परिवार वालों की चिंता करते हुए एयरपोर्ट या फिर रेलवे स्टेशन में जाने की चिंता करते है। आर.आर पांडे ने बताया कि जैसे ही यह वीडियो हमारे संज्ञान में आया तो फौरन सुरक्षा बैठक की गई, जिसमें सीआरपीएफ के साथ-साथ स्थानीय थाना पुलिस भी मौजूद रहे, जिन्हें कि निर्देशित किया गया है कि इस पर संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करें।

ये हैं वो फेक AI वीडियो जिन्हें बनाने वालों पर होगा एक्शन 

डुमना एयरपोर्ट डायरेक्टर ने  की पुलिस में शिकायत 

संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews