जबलपुर में कुल्हाड़ी से किया युवक पर प्राणघातक हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर में कुल्हाड़ी से किया युवक पर प्राणघातक हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur Crime News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज एक युवक पर कुछ बदमाशों ने प्राणघातक हमला किया। जिसमें वो पूरी तरह से लहुलहान हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। आनन-फानन में युवक परिवारवालों के साथ बरगी थाने पहुंचा, जहां पर उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद घायल युवक एसपी आफ़िस पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।

चौरई ग्राम का मामला

दरअसल, मामला बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत के चौरई ग्राम का है, जहां घायल युवक बरगी से नागपुर जाने के लिए घर से निकला था, तभी पीछे से उस पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला किया गया। घटना को अंजाम देनें के बाद आरोपी फरार हो गए। युवक का नाम सचिन बताया जा रहा है। फिलहाल, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

एसपी ने दिए जांच के निर्देश

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला करीब 4 महीने पहले का है। जब शराबखोरी को लेकर पड़ोस में रहने वाले लड़कों से घायल युवक का विवाद हुआ था। जिसे लेकर आज उनके द्वारा हमला किया गया। वहीं, थाने में शिकायत करने के बाद एसपी ने जांच कर कार्रवाई के लिए बरगी पुलिस को निर्देशित किया है।

[dgv_vimeo_video id=”813808244″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews