प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर में भीषण आग, 16 से ज्यादा दुकाने तबाह

प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर में भीषण आग, 16 से ज्यादा दुकाने तबाह

जबलपुर।संदीप कुमार।

कोरोना वायरस के बीच लगे लॉक डाउन में पूजा की सामग्री बेचने वालों के ऊपर बड़ी गाज गिरी है। जबलपुर के प्रसिद्ध मंदिर त्रिपुर सुंदरी मंदिर में स्थित पूजा की दुकानों में आज सुबह अचानक ही आग लग गई।आग ने करीब 16 दुकानों को अपनी चपेट में लिया है जिससे कि दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है दूकानों में रखा लाखों रुपए का माल भी स्वाहा हो गया है। दुकानों में आग लगने की सूचना मिलते ही संचालक गण और पुजारी मौके पर पहुंच गए साथ ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। कुछ ही देर में भेड़ाघाट नगर पंचायत और जबलपुर नगर निगम से करीब 4 दमकल के वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि दुकानों के पीछे की झाड़ियों में आग लगी हुई थी और यही आग बढ़ते हुए दुकानों तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान संचालकों ने आने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर अपनी दुकानों में कर्ज लेकर माल भरा था ऐसे में अब दुकान में आग लगने से जब माल पूरी तरह से जलकर राख हो गया है तो इन दुकान संचालकों पर कर्ज का बोझ भी लग गया है। पहले कोरोना वायरस के लॉक डाउन ने प्रशाद विक्रेताओं की कमर तोड़ दी थी और अब आग ऐसे में दुकान संचालकों पर दोहरी मार से इन दुकान संचालकों का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है।लिहाजा दुकान संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें मुआवजा दिया। जाए हम आपको बता दें कि जबलपुर का त्रिपुर सुंदरी मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है और चैत्र नवरात्र के समय यहां पर सैकड़ों श्रद्धालु आकर पूजा करते हैं।चूँकि दुकान संचालकों को उम्मीद थी कि लॉक डाउन खुलने के बाद मंदिर में बड़ी संख्या में भीड़ भी उमड़े गी। जिसको लेकर दुकान संचालकों ने अपनी-अपनी दुकानों में माल भर रखा था फिलहाल इनकी दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews