ऑटोमोबाइल के वर्कशॉप में लगी आग, आधा दर्जन फोर व्हीलर जलकर खाक

-Fire-in-the-workshop-of-automobile

जबलपुर|

शहर के रिहायशी इलाके में स्थित ऑटोमोबाइल्स के वर्कशॉप पर आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई।आग लगने से जहाँ आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया तो वहीं वर्कशॉप में रखी छह से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गई आनन फानन में स्थानीय लोगो ने दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँची 4 से ज्यादा फायर ब्रिगेड वाहनों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने से वर्कशॉप पर रखी कई गाड़िया में पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आज सुबह अचानक ही वर्कशॉप से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग वर्कशॉप में खड़ी कार तक पहुँच गई जिसके चलते वर्कशॉप में बनने वाली कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई।अच्छी बात ये है कि जिस समय आग लगी थी उस समय कोई भी कर्मचारी वर्कशॉप में नही था।हालांकि आग लगने की वजह अभी तक पता नही चल पाई है।फिलहाल कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews