30 जनवरी को जबलपुर से अयोध्या रवाना होगी पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइम

astha

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। जबलपुर से 30 जनवरी को पहली आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन जबलपुर से अयोध्या तक जाएगी। ट्रेन में सामान्य श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों का विशेष ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। यह ट्रेन जबलपुर से इटारसी,भोपाल, बीना होते हुए झांसी से प्रयागराज होकर अयोध्या जाएगी।

कैसी रहेगी सुविधा

30 जनवरी को जबलपुर से अयोध्या रवाना होने वाली ट्रेन कि अगर सुविधाओं की बात करें तो, ट्रेन के 22 कोच में से 20 कोच स्लीपर के लगाए गए हैं। ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। स्पेशल ट्रेन के हर कोच पर अयोध्या और वहां के मंदिर की तस्वीर को उकेरा जाएगा। आपको बता दें, जबलपुर रेल मंडल एक नहीं बल्कि चार आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने आस्था स्पेशल ट्रेनों को चलाने का जुम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) को दिया है।

क्या रहेगा ट्रेन का रूट और टाइम

30 जनवरी को जबलपुर से अयोध्या के लिए रवाना होने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 02135, जबलपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। अगर इस ट्रेन के रूट की बात करें, तो यह श्रीधाम, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया में रुकेगी। इसके बाद यह इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर प्रयागराज होते हुए अगले दिन दोपहर 12:55 पर अयोध्या पहुंचेगी।वहीं, अगर ट्रेन की वापसी की बात करें तो यह ट्रेन अयोध्या से रात 21.20 बजे होगी, जो इसी मार्ग से होते हुए अगले दिन शाम 19.20 तक जबलपुर पहुंचेगी।

कैसे करें ट्रेन की बुकिंग

आस्था स्पेशल ट्रेनों की टिकट सीधे आईआरसीटीसी द्वारा जारी किए जाएंगे। टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी टूरिस्ट पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन कर सकते हैं इसके अलावा आप रेलवे के टिकट बुकिंग केंद्रों पर जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं। आपको बता दें, आस्था स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग 30 दिन पहले ही शुरू हो जाती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews