किन्नर द्वारा किया गया ध्वजारोहण, जबलपुर ने पेश की अनोखी मिसाल

किन्नर द्वारा किया गया ध्वजारोहण, जबलपुर ने पेश की अनोखी मिसाल

जबलपुर, संदीप कुमार

सामाजिक सरोकार रखने वाली संस्था माँ फाउंडेशन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर सुहागी स्थित प्रधान कार्यालय में माँ फाउंडेशन संस्था के माध्यम से 74वे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। खास बात ये कि यहां लैंगिक भेदभाव को दूर करते हुए संस्था ने किन्नरों से ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न कराया।

माँ फाउंडेशन संस्था ने राधाबाई किन्नर के हाथों ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न कराया। मध्य प्रदेश में ये पहला ऐसा मामला है जहां किसी सामाजिक संस्था ने एक किन्नर के हाथों ध्वजारोहण कराया हो। साथ ही उन्हें यह विश्वास भी दिलाया कि संस्था उनके हितों की रक्षार्थ सदैव कार्य करती रहेगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मां फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष अखिलेश शारदानंद पटेल, उपाध्यक्ष निखलेश दुबे, संभागीय अध्यक्ष दीवान जितेंद्र पटेल, अनुज श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र रावत, कमलेश वैष्णव, धर्मेंद्र पटेल, निखलेश दुबे एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews