पेट्रोल पम्प पर खाद्य विभाग का छापा, लाखों का डीजल-पेट्रोल जब्त

पेट्रोल पम्प पर खाद्य विभाग का छापा, लाखों का डीजल-पेट्रोल जब्त

जबलपुर।संदीप कुमार।

खबर जबलपुर से है जहाँ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने ढकरवाह तहसील सिहोरा स्थित बैस पेट्रोलियम पेट्रोल पम्प पर छापेमार कार्रवाई की।इस दौरान जाँच के समय पम्प के मैनेजर प्रमोद श्रीवास भी उपस्थित रहे।जॉच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि उक्त पेट्रोल पम्प का लाईसेंस 31दिसंबर 2019 को ही समाप्त हो चुका था जिसका पम्प मालिक ने नवीनीकरण नहीं कराया गया था। पम्प की जांच करने पर स्टाक में भी भारी गड़बड़ी पाई गई। अधिकारियों ने पम्प से 12494 ली.पेट्रोल जिसकी कीमत 1023758) तथा 9740 ली.डीजल जो कि 739927 था वह भी ल जब्त किया गया।अपनी कार्यवाही के दौरान खाद्य विभाग ने पम्प को सील कर दिया है।पेट्रोल पम्प के प्रोप्राइटर रविदीप सिंह के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रवृत्त मप्र एम एस तथा एचएसडी (अनुज्ञापन एवं नियंत्रण) आदेश 1980 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जाएगा।जॉच की कार्रवाई में सहायक आपूर्ति नियंत्रक संजय खरे तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मीनाक्षी दुबे एवं सुचिता दुबे शामिल रहे।
संदीप कुमार

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews