दो साल से फरार बड़े मियां पुलिस के हत्थे चढ़ा, असम में बहन के घर छिपकर काट रहा था फरारी

दो साल से फरार बड़े मियां पुलिस के हत्थे चढ़ा, असम में बहन के घर छिपकर काट रहा था फरारी

जबलपुर, संदीप कुमार| हत्या-हत्या के प्रयास सहित कई अन्य संगीन अपराधों में शामिल 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है| आरोपी को पुलिस ने असम से गिरफ्तार किया है जहाँ वह अपनी बहन के घर पर छिप कर फरारी काट रहा था।

पुलिस को मिली सूचना असम में है आरोपी राजेन्द्र उर्फ बड़े मिया
विगत 2 साल से फरार चल रहे राजेंद्र मेहरा और बड़े मियां को पुलिस हर जगह तलाश कर रही थी पर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था, इस दौरान अधारताल थाना पुलिस को भनक लगी कि 25000 रु का इनामी बदमाश असम में अपनी बहन के घर पर छिपकर फरारी काट रहा है, यह सूचना तुरंत ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को दी गई जिसके बाद अधारताल थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित हुई।

असम से किया कुख्यात बदमाश बड़े मियां को गिरफ्तार
सूचना पर अधारताल थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित हुई टीम असम के लिए रवाना हुई और फिर वहां पर स्थानीय पुलिस की मदद से 25000 रु के इनामी बदमाश राजेंद्र मेहरा को गिरफ्तार किया गया, आरोपी विगत 2 सालों से अपनी बहन के घर पर छुपकर फरारी काट रहा था।

कई संगीन अपराधों में लिप्त था इनामी बदमाश…
राजेंद्र उर्फ बड़े मियां के खिलाफ हत्या-हत्या के प्रयास सहित कई अन्य गंभीर अपराध अधारताल थाना और अन्य थानों में दर्ज है, बड़े मियां के गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की जा रही है फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews