कांग्रेस पर जमकर भड़के पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

कांग्रेस पर जमकर भड़के पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और पाटन विधानसभा से विधायक अजय विश्नोई फेक न्यूज़ को लेकर कांग्रेस पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब जब तरकश में कोई तीर नहीं बचे हैं तो वह फेक न्यूज़ का सहारा ले रहे हैं।

दरअसल यूथ कांग्रेस ने एक समाचार को लेकर पूर्व मंत्री अजय विश्नोई की फोटो लगाई और फिर उसे अपने टि्वटर हैंडल से सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यह खबर जब पूर्व मंत्री अजय विश्नोई को लगी तो उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

आपको बता दें कि 2021 में भाजपा नेता अजय पटेल ने अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा था कि हमारे प्रदेश का मुख्यमंत्री निकम्मा, मैं खुद उनका विरोध करता हूं। यूथ कांग्रेस नें पूर्व मंत्री अजय विश्नोई की फोटो के साथ लगाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी है। यूथ कांग्रेस मध्य प्रदेश में एक समाचार को अपने ट्विटर हैंडल में जारी किया है जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और पाटन विधायक अजय विश्नोई का फोटो लगाया है।

यूथ कांग्रेस के इस पोस्टर के बाद अब पूर्व मंत्री अजय विश्नोई हमलावर हो गए हैं। इस समाचार को लेकर अजय विश्नोई ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने कांग्रेस इस हरकत को घटिया बताया है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस जिस पोस्ट को वायरल आज कर रही है वह 18 अप्रैल 2021 का है और वह भी मेरा नहीं बल्कि अजय पटेल नाम के भाजपा कार्यकर्ता ने इस पोस्ट को अपनी फेसबुक में जारी किया था।

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस की दिवालिया हो गई है और उनकी तरकश में अब कोई भी तीर नहीं बचा है इसलिए वह अपने पुराने और फ़र्जी तीरों को चलाने की कोशिश कर रहें है। यूथ कांग्रेस के ट्विटर का जवाब पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ट्वीट करके दिया है। पाटन विधायक अजय विश्नोई नें ट्वीट कर लिखा है कि…

“शर्म करो कमलनाथ जी, आप पासंग भी नहीं हो शिवराज जी के मुकाबले, 15 महीने की आपकी निकम्मी सरकार यह सिद्ध कर चुकी है दूसरों के बयान पर मेरी फोटो लगाकर सीएम के खिलाफ प्रचार करने वालों आकर मुझसे बहस कीजिए मैं बताऊंगा कि शिवराज चौहान कितनी बहादुरी से इस महामारी से लड़ाई लड़ रहे हैं।”

[dgv_vimeo_video id=”820046173″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews