पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने अपनी ही पार्टी को फिर लिया निशाने पर, वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस को लेकर कही बड़ी बात

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने अपनी ही पार्टी को फिर लिया निशाने पर, वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस को लेकर कही बड़ी बात

Ajay Vishnoi raised questions on his party : पूर्व मंत्री और पाटन के भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाये है। पाटन विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर पर तंज कसा है। दरअसल जबलपुर में आज से वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हो रहा है, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर को कार्यक्रम के उद्घाटन में शामिल होना था लेकिन वे नहीं पहुंची, जिसपर भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई ने सवाल उठाये हैं।

पूर्व मंत्री और पाटन विधायक अजय विश्नोई (BJP MLA Ajay Vishnoi ) ने ट्वीट कर लिखा है – “जबलपुर में वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस का आयोजन है। एमपी का संस्कृति मंत्रालय इसका सहयोगी है, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर जी को उद्घाटन में आना था। वे नहीं आईं, ठीक भी है जब सभी संस्कृति इंदौर व मालवा में उपलब्ध है तो गोंडवाना व महाकौशल की संस्कृति की परवाह क्यों की जाये? अब वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस आयोजन के पहले ही दिन पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के ट्वीट से हड़कंप मच गया है।

बता दें कि जबलपुर में आज से तीन दिवसीय वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस की शुरुआत हुई है,  जिसमें श्रीलंका के संस्कृति मंत्री रीविदुरा विक्रमनायके, मोरिशस के संस्कृति मन्त्री, स्विट्जरलैंड के सांसद,  भाजपा से राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, सांसद राकेश सिंह , पूर्व मंत्री अजय विश्नोई सहित 15 देशों के प्रतिनिधि भी पहुँच रहे हैं जो 6, 7 और 8 जनवरी तीन दिनों तक चर्चा में उनके देश में रामायण और रामकथ पर चल रहे कार्यों की जानकारी देंगे ।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews