कोरोना को हराकर घर लौटे पूर्व मंत्री,लोगों से की सावधान रहने की अपील

कोरोना को हराकर घर लौटे पूर्व मंत्री,लोगों से की सावधान रहने की अपील

जबलपुर/संदीप कुमार

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे लखन घनघोरिया कुछ दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। जिनका उपचार दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। गुरूवार को वह पूर्णतः स्वस्थ्य होने पर जबलपुर लौट आए हैं।

पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने बताया की अब वह पूर्णत: ठीक हो गए हैं और उनका स्वास्थ्य भी ठीक है। आज कोरोना को हराने के बाद वह जबलपुर आ गए हैं,और पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया की अपील
वहीं लखन घनघोरिया ने कहा है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सभी नागरिक कोशिश करें कि भीड-भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाए, जब अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें और घर से बाहर निकलने पर मुंह पर मास्क आवश्य लगाएं व हमेशा अपने हाथों को सेनेटाइज करने के साथ-साथ उन्हें साबुन, हेण्डबॉस से धोते रहें। वहीं उन्होंने छोटे बच्चों व बुजुर्गों को घर से बाहर न निकले की अपील की है और कहा है कि कोरोना वायरस को सावधानी, सुरक्षा व सर्तकता से ही हराया जा सकता है, इसलिए सभी शासन की गाईड लाईन का पालन करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews