जबलपुर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 92 संक्रमित

जबलपुर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 92 संक्रमित

जबलपुर| संदीप कुमार| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में कोरोना संक्रमितों (Corona) की संख्या बढ़ती जा रही है| शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव (Corona POsitive) के चार और मरीज मिले है। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 92 हो गई है ।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार आईसीएमआर लैब से शुक्रवार रात प्राप्त हुई 132 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना पॉजिटिव के चार और मामले सामने आये हैं। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 92 हो गई है । आईसीएमआर लैब से आज रात मिली रिपोर्ट्स में 18 अंडर प्रोसेस में है और शेष निगेटिव पाई गई हैं ।

रासुका का आरोपी जावेद डिस्चार्ज
इंदौर में मेडिकल टीम पर पत्थर बरसाने वाला और रासुका में बंद आरोपी जावेद कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो गया है, उसे शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उसे जल्द ही भोपाल की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। आरोपी जावेद की जांच रिपोर्ट 11 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी, इसके बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews