
जबलपुर/संदीप कुमार। जबलपुर में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इस खबर के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर भरत यादव ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। फिलहाल उन्हें अस्पलात में आइसोलेटेड किया गया है।
कोरोना संक्रमण के 4 मामले में से एक ही परिवार के तीन लोग हैं जो हाल ही में दुबई यात्रा से जबलपुर पहुंचे हैं, वहीं एक अन्य मामले में थाईलैंड से लौटा युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन मरीजों में दो महिलाएं भी शामिल है। इस मामले में सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि वो घबराए नहीं और कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा घर पर ही रहें और सावधानी से इस वायरस का मुकाबला करें।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

