
जबलपुर/संदीप कुमार
जबलपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से चौथी मौत हुई है। ये दुखद मौत 28 साल की महिला की हुई जो गर्भवती थी। 5 मई को गुलनाज अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था और वो तीन माह की गर्भवती थी। मृतका की मौत के बाद आईसीएमआर लैब से गुरूवार को मिली रिपोर्ट में उसके को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ अब जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या बढ़कर 116 पर पहुंच गई है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

