
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां टेंडर इन्वेस्टमेंट के नाम पर रुपयों की ठगी की गई है। वहीं, शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से…
गोरखपुर थाने का मामला
दरअसल, मामला गोरखपुर थाने का है। जब शिकायतकर्ता मनोज मिश्रा ने बताया कि साल 2022 में उसने अपने रिश्ते के भतीजे यश वाजपेयी के अकाउंट में 60 हजार रूपये टेंडर इन्वेस्टमेंट के नाम पर दिए थे। दरअसल, यश ने कहा था कि वो नगर निगम और दूसरे विभागों के ठेकेदारों को टेंडर इन्वेस्टमेंट के लिए रुपये उधार देता है। यश ने कहा कि आप भी टेंडर इन्वेस्टमेंट में रूपया लगाओ और कुछ ही दिन में आपको ज्यादा पैसा मिलेगा। जिसके कहने पर उसने यश के अकाउंट में पैसा डालता गया, लेकिन बाद में पैसा देना बंद कर दिया।
जांच जारी
यश वाजपेयी से जब मैंने मांगें, तो उसने कहा कि आप खुद ठेकेदार बन जाए। मैं आपका लाईसेंस बना देता हूं। मैंने 1 लाख रुपये लाईसेंस बनाने के लिए दिए, लेकिन आज तक मेरा लाईसेंस नहीं बना। बता दें कि यश दमोह जिले का रहने वाला है। इसलिए मैं उसके घर रुपये मांगने गया। इस दौरान उसने मुझसे कहा कि अगर तुम पैसा मांगोगे, तो मैं कुछ कर लूंगा और तुम्हें फंसा दूंगा। फिलहाल, मुझपर 5 लाख रुपये का कर्जा हो चुका है।
[dgv_vimeo_video id=”921653924″]
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

