कोरोना को लेकर चिंतित सरकार, जबलपुर पर विशेष फोकस, सीएम ने विधायकों से कही ये बात

shivraj singh

जबलपुर, संदीप कुमार। आज जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना के प्रकरणों में आई कमी आई है। इस महामारी से आम जनता को बचाने में सरकार (MP Government) कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि वे एक सकारात्मक सोच के साथ क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी में शामिल सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करने और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनका सहयोग लेने जबलपुर आये हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक टीम के रूप में काम करना होगा और जिले और प्रदेश को कोरोना से मुक्त करना होगा।

यह भी पढ़े.. मप्र के भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक लहर

आज जबलपुर प्रवास के दौरान जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक मे शामिल होने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना मरीजों के उपचार में लापरवाही बरतने और गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों तथा नकली इंजेक्शन एवं दवाओं के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। मानवता के खिलाफ अपराध करने वाले ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना (Coronavirus) की तीसरी लहर की जताई जा रही संभावनाओं को देखते हुये अभी से तैयारियां प्रारंभ करने की बात कही। साथ ही भविष्य को ध्यान में रखते हुये ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाने की दिशा में अभी से काम करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है, अत: विधायकों (MLA) को अपने-अपने क्षेत्र में इसकी अगुवाई करनी होगी।

यह भी पढ़े.. 7th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, डीए को लेकर बैठक जल्द

आयुष्मान कार्डधारी कोरोना संक्रमितों को समुचित उपचार कराने पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाने के भी निर्देश दिये, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के कोरोना संक्रमितों का नि:शुल्क उपचार हो सके। जिला प्रशासन, जन-प्रतिनिधियों और समाज के सहयोग से तैयार वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर नवनिर्मित इस अस्थाई कोविड केयर सेंटर में एसिम्टोमेटिक और माइल्ड लक्षणों वाले कोरोना मरीजों का नि:शुल्क उपचार और देखभाल की जायेगी।

बैठक के प्रारंभ में जबलपुर जिले (Jabalpur District) में कोरोना नियंत्रण के लिये किये जा रहे उपायों के बारे में  कलेक्टर (Jabalpur Collector)  कर्मवीर शर्मा ने प्रेजेन्टेशन दिया। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) और लॉकडाउन (Lockdown) का उल्लंघन करने वालों तथा नकली दवाओं एवं इंजेक्शन का कारोबार करने वालों के खिलाफ की गई कार्यवाही की जानकारी दी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews