सरकारी राशन की कालाबाज़ारी करते कैमरे में कैद हुई महिला संचालक!

सरकारी राशन की कालाबाज़ारी करते कैमरे में कैद हुई महिला संचालक!

जबलपुर।  प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंद परिवारों को सस्ते राशन देने की भले ही योजना चला रही है लेकिन सोसायटियों के सेल्समेनो की कालाबाजारी  के चलते आज भी अनाज हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। लिहाजा सस्ते राशन के लिए लोग दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।ताजा मामला जबलपुर के  शहपुरा जनपद अंतर्गत आने वाले डोंगर झांसी सोसायटी केंद्र का है जहाँ महिला सेल्समैन बीते कई महीनों से हितग्राहियों को दिए जाने वाला अनाजों की कालाबाजारी कर रही है।

हाल ही में सेल्समैन कमला गौतम का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में महिला सेल्समैन रात के समय किराना व्यापारियों को चना और गेहूं बेचती हुई दिख रही है।वीडियो के वायरल होने के बाद शहपुरा जनपद से लेकर जिला खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है।वायरल वीडियो में महिला सेल्समैन ये कहते हुए भी नजर आ रही है कि रात के समय बोरो की सिलाई की जा रही है। वीडियो में क्षेत्र के कुछ किराना व्यापारी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाता देख व्यापारी और सेल्समैन वहा से भागते हुए भी नजर आ रहे है। इधर वायरल वीडियो को कलेक्टर भरत यादव ने गंभीरता से लिया है लिहाजा कमला गौतम के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने कहा कि जांच में अगर महिला सेल्समैन दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews