जबलपुर जेल में तैनात पहरेदार कमीशन लेकर बंदियों तक पहुंचा रहे है रुपए, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया में वायरल

jabalpur jail

Jabalpur News : जबलपुर की नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेल में तैनात पहरेदार बंदियों तक पैसे पहुंचा रहे हैं।

यह है मामला

बताया जा रहा है कि कैदियों के परिजनों से कमीशन लेकर उनके पास तक पैसा पहुंचाने का खेल केंद्रीय जेल जबलपुर में लंबे समय से चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जेलर का कहना है कि एक कैदी नागेंद्र का नाम सामने आया है जो की कमीशन लेकर कैदियों तक पैसा पहुंचता था। कैदी नागेंद्र के खिलाफ जेल अपराध के तहत कार्यवाही की जा रही है।

सोशल मीडिया में वीडियो के वायरल होने के बाद जेल प्रबंधन ने खुली जेल में रह रहे कैदी उजियार सिंह के खिलाफ जेल अनुशासन हीनता की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया है। जबकि बंदी नागेंद्र सिंह की सभी छुट्टियों को निरस्त करते हुए उसे गुनाह खाना भेजा गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल के जेलर का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है और यह भी पता है लगाया जा रहा है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन बंदी लिप्त हैं। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”892164083″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews