जबलपुर में 5 महीनें बाद खुले जिम, गाइडलाइन के मुताबिक रखी जा रही सावधानी

जबलपुर में 5 महीनें बाद खुले जिम, गाइडलाइन के मुताबिक रखी जा रही सावधानी

जबलपुर,संदीप कुमार

जिम जाकर अच्छी बॉडी बनाने और खुद को फिट रखने की इच्छा रखने वालों के लिए अनलॉक 3 अच्छी खबर लेकर आया है। जबलपुर शहर में गुरूवार शाम से सभी जिम और योग संस्थान खोलने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी गई है। इसके बाद बीते 5 महीने से जिम और योग संस्थानों में लटके ताले खुले। हालांकि पहले दिन 20 से 25 फीसदी लोग ही आए, जिनमें महिलाओं की उपस्थिति तो बेहद कम रही। वहीं, 60 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को जिम संचालकों ने खुद ही आने से मना कर दिया।

दरअसल जबलपुर में छोटे बड़े मिलाकर करीब 100 से ज्यादा जिम हैं, इनमें करीब 35 जिम गुरूवार को खुल गए। कई जिम के संचालकों के मुताबिक उन्होंने सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक पूरी तैयारी के साथ जिम को खोला है। जिम खोलने की अनुमति के साथ ही मशीनें सैनेटाइज करने के साथ लोगों का तापमान भी चेक किया गया। वर्क ऑउट के दौरान लोगों में 6 फीट की दूरी रखी जा रही है, साथ ही एक से दूसरी मशीन तक जाने के दौरान भी लोगों से हाथ सैनिटाइज करने को कहा गया। गौरतलब है कि 20 मार्च के बाद से शहर भर के जिम और योग संस्थान बंद थे और लंबे समय से मांग चल रही थी कि जल्द से जल्द इन्हें खोला जाए। बहरहाल देर ही सही लेकिन अब जाकर जिम संचालको को सरकार ने राहत ने दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews