
MP News : मध्य प्रदेश में तेजी से डेंगू का मामले फैल रहे हैं। हर दिन इसके नए मरीज मिल रहे हैं। जिसे लेकर सरकार भी चिंतित है। बता दें कि अब तक डेंगू के कारण कई युवाओं की जान चली गई है। वहीं, अब केस को गंभीरता से लेते हुए HC ने जनहित याचिका की सुनवाई की और प्रदेश सरकार समेत भोपाल और नगर निगम जबलपुर को नोटिस जारी किया है। इसकी अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।

10 दिनों में मांगा जवाब
बता दें कि प्रदेश में रोजाना तेजी से डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में सभी बेड फुल हो चुके हैं। इस स्थिति को लेकर याचिकाकर्ता का कहना है कि डेंगू की रोकथाम के लिए नगरीय निकाय गंभीर नहीं है। इसके लिए फोगिंग मशीनों का भी सही ढंग से इस्तेमाल नहीं हो रहा है। जिसपर सुनवाई करते हुए HC ने 10 दिनों में जवाब देने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 300 डेंगू मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। इससे इंदौर में 15 वर्षीय एक छात्र की मौत भी हो गई है। वहीं, जबलपुर की बात करें तो यहां 179 डेंगू के एक्टिव केस हैं। इससे पूरे जिले में डर का माहौल बना हुआ है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

