Jabalpur News: स्वास्थ्य विभाग ने साकेत नर्सिंग होम का पंजीयन किया निरस्त, प्रबंधन को दिए निर्देश

Cancel Registration

Jabalpur News : जबलपुर स्वास्थ्य विभाग ने साकेत नर्सिंग होम का पंजीयन निरस्त कर दिया है जो कि यादव कॉलोनी में बना हुआ है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने तय समय के भीतर सभी नर्सिंग होम को निर्देश दिए थे कि लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन करें। इसके बावजूद भी, साकेत नर्सिंग होम के संचालक ने स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया।

प्रबंधन को दिए निर्देश

जिसपर CMHO ने साकेत नर्सिंग होम का पंजीयन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि साकेत नर्सिंग होम का पंजीयन समाप्ति के आदेश दे दिए गए हैं। ऐसे में प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि नए मरीजों को भर्ती न करते हुए पहले से भर्ती मरीजों का समुचित उपचार करते हुए उन्हें डिस्चार्ज किया जाए।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews