VIDEO: कोरोना पॉजिटिव कैदी अस्पताल से कैसे हुआ फरार, सुनिए उसी की जुबानी

VIDEO: कोरोना पॉजिटिव कैदी अस्पताल से कैसे हुआ फरार, सुनिए उसी की जुबानी

जबलपुर|संदीप कुमार| इंदौर (indore)में मेडिकल टीम पर हमला करने वाला एनएसए (NSA) का आरोपी जावेद खान (JAVED KHAN)जो कि कोरोना वायरस (CORONA VIRUS) संक्रमण से भी ग्रसित था कल दोपहर पुलिस को चकमा देने के बाद फरार हो गया था। फरार हुए जावेद खान को आज तड़के सुबह नरसिंहपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ का वीडियो सामने आया है जिसमे उसने बताया कि वो अस्पताल में दूसरी मंजिल पर कोरोना वार्ड में भर्ती था| जिस समय वो भागा तब पुलिसकर्मी नीचे थे| जब पुलिस ने जावेद खान से भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि हॉस्पिटल खाली करा दिया गया था, जिसके कारण वह डर गया था|

जावेद रविवार को भागा था, सुरक्षा में तैनात पुलिस के चार जवान इससे बेखबर रहे। इन चारों जवानों का सस्पेंड कर दिया गया है। जावेद की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी जावेद खान जबलपुर से राजमार्ग तक ट्रक से गया था और उसके बाद वहां से बाइक को चुरा कर इंदौर भागने की फिराक में था तभी बदनपुर चेक पोस्ट पर उसे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। अब जावेद खान को पुनः जबलपुर के मेडिकल कॉलेज मैं बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा।

बता दें कि जावेद खान मूलतः इंदौर का रहने वाला है और उसने कुछ दिनों पहले ही अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला किया था जिसके बाद कलेक्टर इंदौर ने एनएसए की सजा सुनाते हुए उसे जबलपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध किया था।जबलपुर में जांच के दौरान जावेद खान की कोरोना वायरस पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी जिसके चलते उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा था जहां से वह कल दोपहर को फरार हो गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews