Jabalpur Accident News: पुलिस वाहन की ट्रक से हुई जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 3 घायल

Accident

Jabalpur Accident News : जबलपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां पुलिस वाहन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ SI सहित 4 जवान घायल हो गए। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान ASI जसवंत टेकाम की मौत हो गई जबकि अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये लोग हुए घायल

दरअसल, घटना नरसिंहपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग की है। जब शुभमंगल ढाबे के पास ट्रक ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की पुलिस वाहन का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें सिंहपुर चौकी प्रभारी SI यादवेंद्र मरावी अपने स्टाफ ASI जसवंत टेकाम, आरक्षक विजय धुर्वे और दुलीचंद उप्रेलिया विवेचना के लिए एक कार में सवार होकर जा रहे थे।

इलाज के दौरान हुई मौत

जिन्हें गंभीर हालत में जबलपुर इलाज के लिए लाया गया था। देर रात घायल एएसआई जसवंत टेकाम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। एएसआई की मौत की खबर लगते ही जबलपुर संभाग के आईजी और एसपी तुरंत अस्पताल पहुंचे। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पूरे विभाग में मातम पसरा हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”852049914″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews