HC ने राज्य सरकार को दिया नोटिस,याचिकाकर्ता शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ नहीं देने का मामला

congress-leaders-filed-petition-in-the-high-court-on-loksabha-election-

जबलपुर/संदीप कुमार

हाईकोर्ट (Highcourt) ने राज्य सरकार (state government) को 108 शिक्षकों को दुर्भावनावश सातवें वेतनमान का लाभ न देने पर नोटिस जारी किया है। इन शिक्षकों (teachers) ने राज्य सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, और इस याचिका पर न्यायालय ने अब सरकार से जवाब मांगा है।

दरअसल इन 108 शिक्षकों ने साल 2018 में शैक्षणिक संवर्ग में नियुक्तियों के नियमों की संवैधानिकता को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इन शिक्षकों ने अपनी याचिका में कहा है कि इसी कारण राज्य सरकार अब उन्हें सातवें वेतनमान के लाभ से वंचित रख रही है, जबकि यही लाभ अन्य शिक्षकों को दिया जा रहा है। उन्होने सरकार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए याचिका लगाई है जिसपर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अब राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगलपीठ ने इस मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 26 अगस्त नियत की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews