बदहाल यातायात व्यवस्था पर HC ने नगर निगम और कलेक्टर को नोटिस जारी कर किया जवाब तलब

byelection

जबलपुर, संदीप कुमार
स्मार्ट सिटी बन रहे शहर जबलपुर में यातायात व्यवस्था की बदहाल हालत का दर्द मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की दहलीज पर पहुंचा है । इस सिलसिले में ऑल इंडिया वूमेंस कॉन्फ्रेंस की ओर से एक जनहित याचिका दायर की गई है और कहा गया है कि शहर में सड़कें पार्किंग स्थल बनकर रह गई हैं ।

याचिकाकर्ता की ओर से पक्ष रख रहे अधिवक्ता आदित्य संघी ने बताया कि अदालत ने इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार, नगर निगम जबलपुर और कलेक्टर को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है । याचिका में कहा गया है कि नगर निगम बड़ी-बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग में नक्शा तो स्वीकृत कर देते हैं लेकिन पार्किंग का कोई भी ध्यान नहीं रखता। आलम यह है कि 40 से 60 फीट चौड़ी सड़क मात्र 10 फिट में ही चलती हैं वाहनों की लंबी लाइन सड़क किनारे लगी रहती है इससे ना केवल शहर का सौंदर्य खराब होता है बल्कि आए दिन सड़क हादसों में भी इजाफा होता जा रहा है । याचिकाकर्ता को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर माना है और जल्द ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नोटिस जारी करते हुए जवाब भी तलब किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews