जबलपुर के गढ़ा थाना के सामने युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, ‘दीदी’ कहने पर बीच सड़क रोकी कार, आधे घंटे तक लगा जाम

जबलपुर के गढ़ा थाना के सामने गुरुवार रात एक युवती ने कार चालक से मामूली बात पर विवाद कर बीच सड़क पर हंगामा किया। दरअसल चालक के 'दीदी' कहने पर नाराज होकर युवती कार के सामने खड़ी हो गई। यह हाई वोलटेज ड्रामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा।
जबलपुर के गढ़ा थाना के सामने युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, 'दीदी' कहने पर बीच सड़क रोकी कार, आधे घंटे तक लगा जाम

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवती का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कार चालक द्वारा रास्ता खाली करने की बात कहने पर विवाद शुरू हुआ और ‘दीदी’ कहने पर युवती भड़क गई। इसके बाद वह कार के सामने खड़ी हो गई, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने जाम लगने की बात कहते हुए युवती से किनारे हटने का आग्रह किया। इसी दौरान उसने युवती को ‘दीदी’ कहकर बुलाया, जिस पर विवाद बढ़ गया।

दरअसल युवती ने कार को आगे बढ़ने से रोक दिया और सड़क के बीच खड़ी हो गई। देखते ही देखते वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गढ़ा थाना के सामने आधे घंटे तक रुका यातायात

वहीं घटना का सबसे चर्चित पहलू यह रहा कि पूरा घटनाक्रम गढ़ा थाना के सामने होता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब आधे घंटे तक युवती सड़क पर खड़ी रही और कार के सामने से हटने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान कई वाहन चालकों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद चलता रहा। सड़क पर लगातार वाहन रुकने से जाम बढ़ता गया और त्योहार के दौरान बाजार आने-जाने वाले लोगों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा।

पुलिस की मौजूदगी को लेकर उठे सवाल

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवती बीच सड़क पर खड़े होकर आने-जाने वाले वाहनों को भी रोकती रही। इससे अचानक ब्रेक लगाने जैसी स्थिति बनी और कुछ देर के लिए दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। दरअसल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि जब पूरा मामला थाने के सामने हुआ और यातायात प्रभावित रहा, तब मौके पर पुलिस की सक्रियता दिखाई नहीं दी। इसी वजह से कई लोगों ने सवाल किया कि सड़क पर बनी ऐसी स्थिति की जानकारी पुलिस तक कैसे नहीं पहुंची।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews