उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव का कमलनाथ पर हमला, मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर कही बड़ी बात

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव का कमलनाथ पर हमला, मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर कही बड़ी बात

जबलपुर, संदीप कुमार।  मप्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव (Higher Education Minister Dr. Mohan Yadav) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) पर हमला बोला है उन्होंने कहा कि 40 साल के संसदीय कार्य के बाद भी कुर्सी का मोह नहीं जा रहा।  डॉ यादव ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत की बधाई देते हुए तंज कसा कि उनकी जीत से साबित हो गया है कि कांग्रेस में युवाओं की कोई भूमिका नहीं है।

मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमल नाथ लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं इसके लिए मेरी शुभकामनाएं, लेकिन जिस तरह से 2018 में उन्होंने अपनी सरकार बनाई थी वह सरकार पूरी तरह से असफल रही। मंत्री मोहन यादव ने कहा कि, कमल नाथ जी को संसदीय कार्य संभालते हुए 40 साल हो चुके हैं, इसके बावजूद भी पद का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 30 नवंबर तक होगी 413 पदों पर भर्ती, मिलेगा लाभ

नई शिक्षा नीति में मप्र नंबर वन

जबलपुर में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, अब प्रदेश के अलावा जबलपुर संभाग के छात्र भी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार भी तलाश कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति से जुड़े सवाल पर मोहन यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति को लेकर देश में हमने नंबर वन स्थान हासिल किया है। बच्चों को किताबों के साथ प्रेक्टिकल नॉलेज मिल सके इसके लिए हमने अलग-अलग क्षेत्र में इंटरशिप के लिए हमने एमओयू भी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें – अवकाश निरस्त किये जाने के आदेश से कर्मचारी आक्रोशित, दी ये चेतावनी

नए कोर्स के लिए तलाशी जा रही जमीन

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में डेढ़ सौ एकड़ का जमीन दिलाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे यहां अलग-अलग तरह के कोर्स शुरू हो सके और इस कोर्स के माध्यम से यहां पढ़ने वाले छात्र अच्छी शिक्षा लेकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवा दे सकें। उन्होंने कहा कि जबलपुर का शिक्षा के मामले में अच्छा रिकॉर्ड है और यह रिकॉर्ड हम कायम रखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : घर से निकलने से पहले देख लें अपना टिकट, IRCTC ने रद्द की हैं 135 ट्रेन

कांग्रेस पार्टी में नहीं है युवाओं की भूमिका

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के सवाल पर मंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बहुत दिनों बाद यह कांग्रेस में खुशी का दिन आया है क्योंकि कांग्रेस को अब समझ में आई है कि गांधी परिवार से हटकर कोई पार्टी का नेतृत्व करने वाला होना चाहिए। डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से ही युवाओं की बात करते आ रहे हैं पर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में जब वोट डाले गए तो अधिकतर 75 साल के ऊपर के रहे हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि, कांग्रेस में युवाओं की कभी भी कोई भूमिका नहीं रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews