युवा कांग्रेस के महासचिव को दिन दहाड़े मारी गोली, शराब माफिया पर शक

hindi-news-Youth-Congress-General-Secretary-shot-dead-in-jabalpur

जबलपुर| युवा कांग्रेस नेता पर आज सुबह दिन दहाड़े फायरिंग करने से सनसनी फैल गई ।घटना बरगी थाना के दुर्गा मंदिर के पास की है जहाँ जब युवा कांग्रेस नेता दिनेश गोस्वामी उर्फ भूरा बैठा हुआ था तभी 2 अज्ञात यूबको ने भूरा पर फायरिंग कर दी। गोली युवा कांग्रेस नेता के बाजू से गुजरते हुए निकल गई। हमलावर इसके बाद ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। 

युवा कांग्रेस ने नेता ने संदेह जताया है कि उस पर हमला करने वाले कही न कही शराब माफिया है क्योंकि बीते कई दिनों से इलाके में बिक रही अवैध शराब को लेकर मुहिम छेड़ी गई है हो सकता है उससे नाराज होकर फायरिंग की गई हो।इधर युवा कांग्रेस नेता दिनेश की शिकायत पर बरगी थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों की माने तो दिनेश गोस्वामी ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है की वो दुर्गा मंदिर ग्राउंड में जब अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था तब उस पर हमला किया गया।फिलहाल बरगी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews