पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या

पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के कुंडम थाना अंतर्गत ददरगवां गांव में बीती देर रात एक सनसनीखेज घटना हुई। यहां एक व्यक्ति ने पहले तो धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। इधर सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

MP कर्मचारियों के लिए शासन का बड़ा फैसला, मिलेगा लाभ, आदेश जारी

आदिवासी बाहुल्य इलाका कुंडम में अधिकतर लोग खेती किसानी पर ही आश्रित हैं। कुंडम से करीब 20 किलोमीटर दूर ददरगवां गांव में बीती देर रात पति-पत्नी पुन्नू शाह और मंगी बाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि इसके बाद पुन्नू शाह ने अपनी पत्नी के चेहरे में कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी, और बाद में फिर घर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में गया और वहां पर फांसी लगाकर उसने भी आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि मृतक पुन्नू शाह उसकी पत्नी मंगी बाई के अलावा घर पर उसकी 18 साल की बेटी और बहू भी सो रही थी, पर उन्हें इस घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। बुधवार सुबह जब परिवार सो कर उठा तो देखा कि मंगी भाई कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई है, वहीं पुन्नू को भी तलाश किया पर वह घर में नहीं मिला, इस दौरान परिवार वालों ने खेत में जाकर देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर कुंडम थाना पुलिस के बल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। दोनों ही शवों का एफएसएल की टीम ने भी परीक्षण किया और फिर पोस्टमार्टम के लिए कुंडम अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है कि आखिर क्या ऐसी वजह आन पड़ी की पुन्नू शाह ने इस घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से गांव में मातम है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews