पति-पत्नी ने आपसी विवाद के बाद की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

पति-पत्नी ने आपसी विवाद के बाद की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

संदीप कुमार/जबलपुर। मामूली बात को लेकर पति-पत्नी के विवाद का अंत बहुत ही दुखद हुआ। इस झगड़े में पति ने जहां फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, वही पति को फांसी पर लटके हुए देख पत्नी ने भी अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को लगते ही मौके पर पहुँचकर ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

माढ़ोताल थाना पुलिस के मुताबिक नई बस्ती हनुमान मंदिर के पास रहने वाले 30 वर्षीय नंदू अहिरवार का अपनी पत्नी पूजा से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जो इस भयावह स्थिति तक पहुंच गया। लोगों ने जब इनकी आवाज़ सुनकर घर में झांका तो उनकी मदद की और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल दोनों की बयान देने की स्थिति में नहीं है इसलिये झगड़े का कारण पता नहीं चल पाया है। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews