
जबलपुर| संदीप कुमार| देश के जानेमाने वकील और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने संसद और विधानसभाओं के सत्र लगातार टाले जाने पर बयान दिया है| विवेक तन्खा का कहना है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में संसद और विधानसभाओं का सत्र टाला जाना असंवैधानिक है|
विवेक तन्खा का कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 85 और 174 में साफ प्रावधान है कि दो सत्रों के बीच में 6 माह का अंतर नहीं हो सकता और राजनैतिक दल आपसी मशवरे से विधानसभाओं या संसद के सत्र नहीं टाल सकते|
विवेक तन्खा ने अमेरिका की संसद सीनेट का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है लेकिन वहां की सीनेट काम कर रही है| तन्खा ने कोरोना संकट की इस घड़ी में भारत में भी, संसद और विधानसभाओं के सत्र टालने की बजाय आहूत करने की जरुरत बताई है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

