जबलपुर शहर में 2 बदमाशों ने दिनदहाड़े 4 लूट की घटनाओं को दिया अंजाम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर शहर में 2 बदमाशों ने दिनदहाड़े 4 लूट की घटनाओं को दिया अंजाम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Jabalpur News : जबलपुर शहर में दो बदमाशों ने दिनभर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। आश्चर्य वाली बात तो यह है कि आरोपियों ने पहले एक बाइक थाने से चुराया फिर शहर के चार थानों में लूट कर इलाके में दहशत फैलाई है। जिसके बाद से ही दोनों आरोपी मौके से फरार हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाने से चुराई बाइक

बता दें कि लुटेरों ने सबसे पहले तो ओमती थाने में खड़ी एक बाइक को बहुत ही आसानी से चुराया। फिर वहां से सिविल लाइन में रहने वाली ज्योति खरे नाम की महिला के गले से सोने की चेन लूट ली, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने माढ़ोताल में भी एक युवक से 2 लाख रुपए की लूट की है। महज चंद घंटों के भीतर ही 4 जगहों से लूट की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

आरोपियों की तलाश जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने मोर्चा संभाला है। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों लुटेरे गिरफ्त में होंगे। चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद से पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, माढ़ोताल के पास आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews