
Jabalpur Car Fire : जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत थाने से चंद कदमों की दूरी पर तीन आरोपियों ने कटंगी नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष प्रीति स्वप्निल अग्रवाल के घर के बाहर खड़ी दो कारों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, आग लगने की वजह से पूर्व अध्यक्ष की फॉरच्यूनर और स्विफ्ट कार धूँ-धूँ कर जल गई, वहीं आरोपियों द्वारा आग लगाने की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
सीसीटीवी में कैद वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि मुंह में कपड़ा बांधे हुए आरोपी पहले कार में पेट्रोल डालता है और फिर उसके बाद आग लगा देता है, दो-दो कारों को एक साथ जलता देख एक ट्रक चालक ने रूककर पूर्व अध्यक्ष के घर का दरवाजा खटखटाया और परिवार वालों को जगाया जिससे की तत्काल पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, वहीं घटना के बाद अब पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष पति स्वप्निल अग्रवाल की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है, लेकिन देर रात हुई इस तरह की वारदात से पुलिस पर सवाल खड़े हुए हैं कि घटना स्थल से महज चंद कदमों की दूरी पर पुलिस थाना है कुछ ही दूर पर 100 डायल का वाहन गस्त के लिए खड़ा रहता है उसके बाद भी आरोपी बेखौफ होकर इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे है।
[dgv_vimeo_video id=”781826639″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
